---Advertisement---

होली पर नहीं थमेंगे बसों के पहिए, इटारसी-नर्मदापुरम के बीच सफर रहेगा बरकरार

By
On:
Follow Us
  • सीएम हाउस में हुई बैठक के बाद बस ऑपरेटरों ने 2 मार्च की हड़ताल ली वापस

इटारसी। होली के ऐन वक्त पर बसों के पहिए थमने की आहट से सहमे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने कल 2 मार्च से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल को स्थगित कर दिया है। शनिवार देर रात राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास ‘समत्व भवन’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बस ऑपरेटरों के बीच हुई मैराथन बैठक में सहमति बन गई है, जिसके बाद यात्री बसें अपने पूर्व निर्धारित समय और रूटों पर संचालित होती रहेंगी।

अप-डाउनर्स ने ली चैन की सांस

हड़ताल टलने का सबसे सकारात्मक असर इटारसी और नर्मदापुरम के बीच आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। जिला मुख्यालय होने के कारण इटारसी से प्रतिदिन सैंकड़ों कर्मचारी, वकील, छात्र और व्यापारी बसों से नर्मदापुरम जाते हैं। साथ ही भोपाल और आसपास के ग्रामीण अंचलों के लिए भी इटारसी एक मुख्य केंद्र है। होली के त्योहार पर अपने घर जाने वाले परदेशियों और गांव से शहर आने वाले लोगों के लिए बसों का चलना जीवनरेखा के समान है। हड़ताल की खबर से जो यात्री बीते दो दिनों से चिंतित थे, उन्होंने इस निर्णय के बाद राहत की सांस ली है।

भोपाल की बैठक में क्या हुआ निर्णय?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में बस ऑपरेटरों की आपत्तियों पर गंभीरता से विचार किया गया।

  • अधिसूचना पर रोक : शासन द्वारा जारी की गई विवादित अधिसूचना और सूचना पत्र को फिलहाल होल्ड कर दिया गया है।
  • अस्थायी सस्पेंशन : बस संचालकों की मांग पर विवादित राजपत्रों को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है।
  • समिति के जरिए समाधान : मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि परिवहन मंत्री और विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर बस संचालकों की हर कठिनाई का हल निकाला जाएगा। किसी भी पक्ष का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

लोक परिवहन रहेगा निर्बाध

मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट किया कि सरकार का ध्येय प्रदेश के हर ग्रामीण अंचल तक सुगम और सस्ती परिवहन सेवा पहुंचाना है। उन्होंने बस ऑपरेटरों से कहा कि लोक परिवहन की सेवा निर्बाध रूप से चलती रहनी चाहिए। इस सकारात्मक आश्वासन के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन ने हड़ताल वापस लेने और सेवाएं यथावत जारी रखने की पुष्टि की है।

बस आपरेटर्स ने कहा

होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर यात्रियों की सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में हमारी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया गया है और विवादित आदेश को होल्ड किया गया है। अब 2 मार्च को कोई हड़ताल नहीं होगी, बसें सुचारू रूप से चलेंगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.