इटारसी। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुखतवा नगर की बैठक विकास खंड संयोजक शशांक गढ़वाल की उपस्थिति में हुई । बैठक में अभाविप नर्मदापुर जिला सह संयोजक अंकित यादव का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता, ग्रामीण अंचल तक अभाविप का विस्तार, कार्यकारिणी आदि विषय पर चर्चा की गई।
शशांक गढ़वाल ने नगर इकाई को भंग करके नवीन इकाई की घोषणा की जिसमें सुखतवा नगर अध्यक्ष प्रशांत नायक, नगर उपाध्यक्ष राहुल साहू, राहुल जोठे, शुभेन्द्र बकोरिया, अमन राठौर, नगर मंत्री योगेश कटारे, सहमंत्री इन्द्रजीत सोलंकी, मुकेश जोठे, बंटी सल्लाम, मनोहर यादव, नगर एस एफ डी प्रमुख कमल यादव, नगर विद्यालय प्रमुख सूरज कटारे, नगर महाविद्यालय प्रमुख दीपेश मालवीय, नगर छात्रावास प्रमुख दिव्येश श्रीवास, नगर ई मीडिया प्रमुख मोहित मालवीय, नगर जनजातीय प्रमुख अजय पगारे, एनसीसी/एनएसएस प्रमुख — नगर कार्यकारिणी सदस्य रविशंकर बारस्कर, नीरज उइके, अभिषेक सराठे, शुभम काजले, शोभाराम यादव, विजय बकोरिया, पंकज यादव, मुकेश गढ़वाल, रोशन बकोरिया, शुभम यादव को जिम्मेदारी प्रदान की गई ।
अभाविप नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







