इटारसी। शहर के वंदना हॉल क्षेत्र में एक युवक और युवती के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि डंडे से हमला कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी हर्षित चौहान 18 वर्ष, पिता सुनील चौहान, निवासी महानगरी कॉलोनी, अपनी परिचित शिवानी लौवंशी 18 वर्ष, निवासी भगत सिंह नगर के साथ वंदना हॉल के पास मौजूद थे। तभी रैसलपुर निवासी आरोपी साहिल पटेल वहां पहुंचा और बिना किसी ठोस कारण के गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया।
जब हर्षित और शिवानी ने विरोध किया, तो आरोपी ने डंडे से उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। जाते-जाते आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़त पक्ष ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इटारसी पुलिस ने साहिल पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया है।






