इटारसी। सेवा ही परम धर्म है, के संकल्प के साथ, पूज्य बाबा गेला राम जी के 96 वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर में एक जनसेवा कार्य का आयोजन होने जा रहा है। बाबा जी की पावन स्मृतियों को समर्पित इस शिविर के माध्यम से मोतियाबिंद से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को दृष्टि का उपहार भेंट किया जाएगा।
शिविर 12 मार्च गुरुवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सेवा सदन आंख जांच केंद्र, गली नंबर 1, सिंधी कॉलोनी, इटारसी में लगेगा। शिविर में विशेषज्ञ मरीजों की आंखों की निशुल्क और बारीकी से जांच करेंगे। चयनित मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। अत्याधुनिक तकनीक से लेंस डाले जाएंगे। ऑपरेशन के बाद जरूरी दवाइयां भी संस्था निशुल्क प्रदान करेगी।
संस्था ने अपील की है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद इस अवसर का लाभ उठाएं। पंजीकरण के लिए मोबाइल 9171253078, 8103928620, लैंडलाइन 33668009 पर संपर्क किया जा सकता है। जांच के लिए आने वाले सभी मरीज अपना आधार कार्ड साथ लाना न भूलें, क्योंकि पंजीकरण के लिए यह अनिवार्य है।








