रितेश राठौर, केसला। भारतीय जनता पार्टी मंडल केसला का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 16 एवं 17 मार्च को सुखतवा स्थित गुरुकृपा रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर मंडल पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान
यह प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने वर्ग के सफल संचालन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस दौरान पदाधिकारियों ने रिसोर्ट पहुंचकर रात्रि विश्राम कक्षों, प्रशिक्षण सभा गृह और अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण भी किया।
तैयारियों को लेकर हुई बैठक में भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रीता ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुशील बरकड़े, जनपद अध्यक्ष गंगा राम कलमे, मंडल महामंत्री जगदीश बावरिया, रामकिशोर यादव, अशोक साहू, कन्हैया लाल सराठे, अमित यादव, श्याम यादव, दीपक मालवीय, और राजेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली और आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया जाएगा।









