---Advertisement---

नर्मदापुरम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, जिले में 44 पुलिसकर्मियों के तबादले

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने देर रात एक बड़ी स्थानांतरण सूची जारी की है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से रिक्त स्थानों की पूर्ति करते हुए कुल 44 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अस्थाई रूप से नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

इस आदेश से जिले के थानों और चौकियों के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।

प्रमुख अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

जारी आदेश के अनुसार, इटारसी के यातायात प्रभारी सूबेदार विनय अदलक को रक्षित केंद्र नर्मदापुरम भेजा गया है। वहीं, उप निरीक्षक नरेन्द्र लिल्लोरे को सिवनी मालवा से हटाकर प्रभारी पु.चौ. बानापुरा की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक वंशज श्रीवास्तव को रक्षित केंद्र से थाना पचमढ़ी पदस्थ किया गया है।

इटारसी और आसपास के क्षेत्रों में बड़ा बदलाव

इटारसी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को नया स्वरूप देने के लिए कई सहायक उप निरीक्षकों (ASI) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। गणेश उइके और दिनेश झरबड़े को इटारसी थाना भेजा है, जबकि चेतन मालवीय को कोतवाली नर्मदापुरम से हटाकर इटारसी भेजा गया है। वहीं, इटारसी में लंबे समय से तैनात शिवनाथ यादव का तबादला तवानगर और रामस्वरूप बिल्लोरे का तबादला बानापुरा चौकी (सिवनी मालवा) कर दिया गया है।

यातायात और ग्रामीण थानों में नई नियुक्ति

यांयातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रमोद पटेल, शैलेन्द्र तिलोटिया, भूपेश मिश्रा, भागवेन्द्र सिंह और शेख अबरार को नर्मदापुरम यातायात थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो सुनील कुमार भंवर को माखननगर, मुकेश नामदेव को सोहागपुर और मनोज सोनी को पिपरिया थाने में पदस्थ किया गया है।

प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की रवानगी

सूची में बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के नाम भी शामिल हैं। रणधीर सिंह, मनोज रावत, रविन्द्र धुर्वे और संजय पाठक जैसे जवानों को इटारसी और अन्य महत्वपूर्ण केंद्रों से रक्षित केंद्र या अन्य थानों में स्थानांतरित किया गया है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दीपिका मर्सकोले को महिला थाने से रक्षित केंद्र भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल को आगामी समय में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.