प्रमोद गुप्ता सारनी से
सारणी। बगडोना के स्वागत द्वार के समीप हाइटेंशन के बल गिर जाने से 2 लोग मामूली ष्प से झुलस गये हैं। घटना की जानकारी लेते ही वितरण विभाग के कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बाधित की है बताया जाता है कि बगडोना में सुबह 9:30 बजे के लगभग स्वागत द्वार के पास जोरदार धमाके के साथ बिजली का तार गिर गया जिससे राजेश और रमेश नाम के युवक तार की चपेट में आकर मामूली रूप से झुलस गए। सुबह का समय होने की वजह से बड़ी घटना होने से टल गई है। यदि यह घटना 10 बजे के बाद होती तो इसका रूप बड़ा हो सकता था।
सुस्त है बिजली विभाग
घटना को 2 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी मौके पर बिजली विभाग के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। बताया जाता है कि 33 केवी केबल गिरने की वजह से मुख्य सड़क के आस पास जितने भी आवास हैं जिन्होंने 3 के शेड या सीढ़ी का निर्माण कर रखा है, उन घर के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है। हाईटेंशन के बल गिरने के बाद से लगातार बगडोना के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि वेतन विभाग के माध्यम से समय समय से देखरेख ना करने की वजह से यह घटना घटित हुई है। जबकि बगडोनावासियों की माने तो बगडोना में 2 किलोमीटर का स्ट्रीट लाइट लगायी गयी थी और सड़क का निर्माण किया था, उस समय यह केबल बदला था। 3 वर्ष के भीतर ही इस तरह की घटना होना बिजली के तार की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।
क्या हुआ जब स्वागतद्वार पर गिरी हाईटेंशन केबल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







