इटारसी। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालवीयगंज में संस्कृत सप्ताह समापन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संस्कृत गीत, कविता, पाठ, श्लोक आदि गाए।
विद्यालय के आचार्य योगेश शुक्ला ने बताया कि संस्कृत विश्व की प्राचीनतम और सभी भाषाओं से सरल एवं शुद्ध भाषा है। इसे वेद भाषा भी कहते हैं। प्राचार्य शिवराज चौधरी ने बताया कि संस्कृत बोले जाने की परंपरा को बचाने के लिए संस्कृत सप्ताह समारोह का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा प्राचीन भारतीय विज्ञान को समझने के लिए भी संस्कृत का ज्ञान आवश्यक है। कार्यक्रम के सूत्रधार राजकुमार पटेरिया थे एवं संचालन अल्ताफ ने संस्कृत भाषा में किया। इस अवसर पर सभी आचार्य परिवार उपस्थित था।
जब अल्ताफ ने संस्कृत में किया कार्यक्रम का संचालन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







