इटारसी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केसला द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत ग्राम पंचायत तवानगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रीत परते के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाना रहा।
नई कार्यकारिणी की घोषणा
बैठक में सर्वसम्मति से तवानगर पंचायत समिति का गठन किया गया। इसमें मोहन ठाकुर, मोहम्मद सागीर सिद्धकी, आशीष मिश्रा, जीतू घूमर, अरुण संधानी और दिलीप देशमुख को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष अजय शुक्ला, मीडिया प्रभारी सतीश चौधरी और युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कावरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के जरिए हम हर गांव तक पहुंच रहे हैं। इस दौरान बंटी राठौर और नीरज तिवारी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने विश्वास जताया कि नई समिति के गठन से क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होगी।









