प्रमोद गुप्ता
सारणी /आमला। आमला के कांग्रेसियों ने गुजरात के बनासकांठा में अखिल भारतीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वाहन पर पथराव के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका और जनपद चौराहे पर भाजपा प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष समीर खान ने बताया कि ऐसी बेहूदा हरकते कराने से कांग्रेसी शांत नही बैठेंगे। जब तक हम जीवित हैं, तब तक कांंग्रेस का हर कार्यकर्ता आम जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष मनोज मालवे, जिला महामंत्री मनोज देशमुख प्रकाश तायवाड़े, नीरज सोनी, इसराइल खान, बबलू बेल, महिला कांग्रेस की सीमा अतुलकर यूवक कांग्रेस के अजय सोलंकी, नितेश मोगरे, शेख आबिद खान, राजा वादवा, विजय पारधी, ज्ञानेश बछले, किशोर मथानकर, अकरम खान, संजय सातनकर, गुड्डू चौकीकर, बिल्लू यादव सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







