पाथाखेड़ा। क्षेत्रीय विधायक चैतराम मानेकर ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए मोर्चा सम्हाल लिया है। विधायक ने भाजपा प्रत्याशी आरती झरबड़े के साथ पाथाखेड़ा के विभिन्न वार्डों में जन सम्पर्क किया। गुजरी बाजार एवं वार्ड क्रमांक 26, 27 में घर घर सम्पर्क कर विकास के नाम पर वोट मांगे एवं भाजपा को जिताने की अपील की।रक्षाबंधन का त्यौहार होने के वावजूद भी विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिन भर प्रचार में जुटे रहे। वार्ड 10 के ईट भ_ा मोहल्ला एवं वार्ड 29 के हॉस्पिटल कालोनी में बैठकों को सम्बोधित किया।विधायक श्री मानेकर ने कहा कि भाजपा ने नगर में करोड़ो के विकास कराए हैं।कार्यकर्ता घर घर जाकर उपलब्धियां बताएं।इस अवसर जिला मंत्री रणजीत सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा, भाजपा नेता महेंद्र शर्मा, राम किशोर वमने, पार्षद प्रत्ययाशी माया वमने संगीता धुर्वे, अनिता विश्वकर्मा, कमलती परते, सहित कई लोग मौजूद थे।
विधायक कूदे वार्डों में और किया जनसंपर्क
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







