16 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा
प्रमोद गुप्ता
सारणी। नगरपालिका नगर पंचायत मजदूर संघ बीएमएस के माध्यम से नगर पालिका परिषद सारणी के कर्मचारियों ने सारणी के बस स्टॉप से विशाल रैली निकालकर, प्रधानमंत्री के नाम मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। नगरपालिका नगर पंचायत मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष केके भावसार ने बताया कि नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। प्रदेश के सभी विभाग में दैनिक वेतन भोगियों को नियमित किए जाने का प्रस्ताव लिया जा चुका है और उन्हें नियमित भी किया जा चुका है लेकिन नगरपालिका परिषद सारणी में अभी तक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है इसी के चलते आज नगरपालिका के कर्मचारियों ने विशाल रैली निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज किया है।
नगरपालिका नगरपंचायत मजदूर संघ की यह है मांगे
आज नगर पालिका परिषद सारणी में अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारियों ने विशाल रैली निकालकर अपनी ताकत का एहसास दिलाने का कार्य किया है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों में कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन, सार्वजनिक उपक्रमों में विदेशी निवेश पर तत्काल रोक लगाई जाने, बैतूल जिले के समस्त निकायों में कार्यरत मासिक एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सामान्य प्रशासन में संलग्न अनुसार उन्हें नियमित किया जाने, नगरी निकाय में कार्यरत ITI उत्तर इन तकनीकी स्वरुप के कर्मचारी को पदोन्नति की श्रेणी में लाया जाए, नगरी निकायों में कार्यरत स्वच्छता निरीक्षकों का पदनाम परिवर्तन कर स्वास्थ्य निरीक्षक किया जाए, 12 वर्ष सेवा अवधि के बाद हेल्थ अधिकारी का दर्जा दिया जाए, नगरी निकायों में कार्यरत समस्त विभागों के कर्मचारियों को नियमित किया जाए, नगरी निकाय में कार्यरत समस्त विभागों के कर्मचारी को निमित्त किया जाए तथा उन्हें आरक्षण से मुक्त रखा जाए, नगरी निकाय में राजस्व विभाग के अलावा भी अन्य कार्यरत सभी संविदाओं के कर्मचारियों को योग्यता के आधार पर उन्नति का अवसर दिया जाए, सफाई कर्मचारियों को साइकिल भत्ता् दिया जाए, वर्दी धुलाई भत्ताव 50 से बड़ा सा 200 किया जाए, कर्मचारियों को सिल्वर मेडिकल सुविधा प्रदान किया जाये प्रमुख है।







