---Advertisement---

आवेदन पत्र समय सीमा में निराकृत करें  – कलेक्टर

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने सीएम हेल्पलाईन के आवेदन पत्रों के निराकरण की विभाग वार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाईन के आवेदन पत्र तय समय सीमा में निराकृत करके प्रतिवेदन आनलाईन दर्ज करें। इस संबंध में आवेदक से अवश्य चर्चा करें। लोक निर्माण विभाग, वित्त विभाग सहित चार अन्य विभागों में सीएम हेल्पलाईन में लंबित आवेदन पत्रों के निराकरण में संतुष्टि का प्रतिशत बहुत कम है। समाधान आनलाईन में अक्टूबर माह में 6 विषयों के आवेदन पत्र शामिल किये जायेगें। इनसे संबंधित अधिकारी लंबित आवेदन पत्रों पर तत्परता से कार्यवाही करके उनका निराकरण करें।कलेक्टर ने कहा कि समाधान आनलाईन में आंगनबाड़ी केन्द्र के नियमित संचालन तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थिति से जुड़े आवेदनों की समीक्षा मुख्यमंत्री करेंगे। होशंगाबाद में इससे संबंधित 93 आवेदन पत्र मिले हैं। जिनमें से 87 का निराकरण किया जा चुका है। शेष पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि समाधान आनलाईन में भू-अर्जन के प्रकरणों की भी समीक्षा की जायेगी। जिले में इससे संबंधित 19 आवेदन पत्र प्राप्त हुये हैं। जिनमें से 11का निराकरण कर लिया गया है। प्रभारी अधिकारी भू-अर्जन शेष आवेदन पत्रों का भी निराकरण करके जानकारी दर्ज करें। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.सी.शर्मा, एसडीएम श्री मनोज उपाध्याय, संयुक्त कलेक्टर सुश्री टीना यादव तथा सभी कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे। होशंगाबाद। जिला स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 सितम्बर को दोपहर बाद 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जा रही है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.