प्रमोद गुप्ता
सारनी। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने सारणी के एबी टाइप में रहने वाले मनोज कुंडूप्ले के ब्रेन के ऑपरेशन के लिए जिला प्रसाशन के सामने पहुंचकर उनका इलाज कराने में सहयोग प्रदान किया है जिस से प्रभावित होकर युवक ने उन्हें साधुवाद दिया है। पीडि़त युवक ने बताया कि मैंने मेरी बीमारी की बात बताई कि मैं विगत 1 वर्ष से दूसरे लोगों से मदद मांगता रहा लेकिन मेरा इलाज नहीं हो सका पर जैसे ही आम आदमी पार्टी की जिला संयोजक अजय सोनी को मेरे दोस्त अमन अली ने मुझे उनसे मिलाया उनसे मिलने के 15 से 20 दिनों में जिला प्रशासन से मेरे दस्तावेज़ को पूर्ण कर मुझे बंसल हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए भेज दिया गया। आज मेरा इलाज हो चुका है। मैं पूरी तरह से स्वस्थ हो गया हूं। मैं दिल से आम आदमी पार्टी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि सत्ता में बैठे लोग मेरी मदद नहीं कर सके पर आम आदमी पार्टी ने जो मेरे इलाज का बीड़ा उठाया उठाया उसे पूरा किया, मुझे नया जीवन दिया इसमें मेरे साथ में ऑपरेशन के समय जो भी दोस्तों ने मेरी मदद कि मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं और जिला कलेक्टर शशांक मिश्र, मनीष मिश्रा, श्री मालवीय, घोड़ाडोंगरी तहसीलदार शर्मा, नगर पालिका सीएमओ पवन राय, कमल किशोर भावसार, रामराज यादव सभी को तहे दिल से मेरी कागजी कारवाही को पूर्ण करने और मेरे इलाज कराने के लिए दस्तावेज की जल्द ऐ जल्द पूर्ण करने के लिए धन्यवाद।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने बचाई एक की जान करवाया उपचार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







