2 दिन में 4 लोगों को काट कर किया घायल
प्रमोद गुप्ता
सारणी। इन दिनों नगरपालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए आवारा कुत्तों परेशानी का कारण बने हुए हैं। बताया जाता है कि सारणी में 2 दिनों में 4 लोगों पर कुत्तों ने अटैक करके उन्हें घायल कर दिया है जिसमें वार्ड 4 के 12 वर्षीय राजा झगड़े, 52 वर्षीय गोरेलाल पवार, 45 वर्षीय भोजराज गजभिए शामिल हैं। दुखद पहलू तो यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाठाखेड़ा और सामुदायिक स्वास्थ्य घोड़ाडोंगरी में कुत्ते के काटे जाने का इंजेक्शन ना होने से गरीब परिवार के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा। आश्चर्य की बात तो यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टरों नेे जिले के डॉक्टरों को इंजेक्शन के समाप्त होने की सूचना दी जा चुकी है लेकिन उसके बाद भी इंजेक्शन की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
इंजेक्शन का जून में दिया था आर्डर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से कुत्ते के काटे जाने में उपयोग आने वाले इंजेक्शन का ऑर्डर जून 2017 में दिया था लेकिन अभी तक इंजेक्शन के आर्डर पूरे नहीं हो पाए। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के माध्यम से कुत्ते के काटे जाने में उपयोग आने वाले इंजेक्शन का आर्डर जून 2017 में दिया था लेकिन अभी तक इंजेक्शन के आर्डर पूरे नहीं हो पाए दिखती वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पदस्थ डॉ संजय शर्मा की माने तो घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में सबसे ज्यादा कुत्तों के काटे जाने की घटना नगरपालिका सारणी क्षेत्र में होती है यदि 100 इंजेक्शन घोड़ाडोंगरी को मिलता है, तो 80 इंजेक्शन नगरपालिका क्षेत्र सारणी में लगते हैं। ऐसे में नगर पालिका परिषद सारनी को पशु और सूअरों को पकडऩे के बजाए आवारा कुत्तों की धर पकड़ करनी चाहिए जिसे नगर पालिका क्षेत्र के 36 वार्ड में रहने वाले लोगों को इन आवारा कुत्तों से निजात मिल सके।
इनका कहना है
वर्तमान समय में इंजेक्शन की कमी है ऑनलाइन डिमांड की है। जिला मुख्यालय से 5 इंजेक्शन मंगाये थे। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाठाखेड़ा भेजा है। नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों की धरपकड़ किए जाने की भी मांग की जाएगी।
डॉक्टर संजय शर्मा, बीएमओ
कुत्ते के आतंक से परेशान हैं शहरवासी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







