---Advertisement---

सेन समाज संगठन के प्रमोद बने अध्यक्ष

By
On:
Follow Us

शोभापुर इकाई का गठन, मतदान का अध्यक्ष का हुआ चुनाव
पाथाखेड़ा। शोभापुर कॉलोनी में सेन समाज संगठन की बैठक में समाज के सदस्यों ने पहले चरण में आपसी सामंजस बनाकर अध्यक्ष चुनने का प्रयास किया लेकिन सामंजस्य न बनने पर मतदान करके सेन समाज संगठन इकाई शोभापुर का अध्यक्ष चुना। निर्वाचन में प्रमोद निंबालकर 14 मत, दिलीप नगदे को 7 मत, तुलसी सोनपूरे को 5 मत, बन्देवार को 5 मत प्राप्त हुए। सेन समाज संगठन के निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद निंबालकर ने इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पहले समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोडऩे का होगा। समाज में युवा युक्तियों को शिक्षा के प्रति जागरुक बनाना होगा, साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने पौधरोपण का संकल्प भी लिया। अध्यक्ष के निर्वाचन होने के बाद उपाध्यक्ष पद पर दिलीप नगेदे, सचिव पद पर तुलसी सोनपुरे, सहासचिव आशीष सराठे, कोषाध्यक्ष संजू सराठे, संगठन मंत्री संजय ठाकुर, प्रचारमंत्री कमलेश सराठे और संरक्षक के पद पर किशोरीलाल सोनपुरे और मुन्ना बन्देवार को मनोनीत किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.