होशंगाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार फोटो युक्त मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का विशेष अभियान 4 अक्टूबर से 3 नम्बवर तक चलाया जाएगा। इस संबंध में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा एसडीएम इटारसी अभिषेक गेहलोत ने बताया कि अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किये जाएगें। अभियान के दौरान एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने सभी तहसीलदारों तथा बीएलओ को अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि मतदाता सूची में जिन पात्र व्यक्तियों के नाम शामिल नहीं हैं। वे अभियान के दौरान अपने आयु संबंधी प्रमाणपत्र फोटो तथा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन देकर सूची में नाम शामिल करा सकते हैं। अभियान के दौरान 8 अक्टूबर तथा 29 अक्टूबर को रविवार का अवकाश होने के बाद भी मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदन पत्र तथा मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्तियां दर्ज की जायेंगी।
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान 4 अक्टूबर से
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







