होशंगाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवरांज सिंह चौहान सोमवार को होशंगाबाद जिले के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान होशंगाबाद में आयोजित खुले में शौच मुक्त जिला होशंगाबाद एवं मुख्यमंत्री स्वच्छता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री सीताशरण शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव , जिले के प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रकाश मीणा, होशंगाबाद-नरसिंहगपुर सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, अध्यक्ष खनिज विकास निगम श्री शिव चौबे, वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशल पटेल, विधायक सिवनीमालवा श्री सरताज सिंह, विधायक सोहागपुर श्री विजय पाल सिंह, विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी, प्रांतीय सदस्य दीनदयाल अंत्योदय समिति श्री मधुकर राव हर्णे तथा होशंगाबाद नगर पालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश खंडेलवाल मौजूद रहेंगे।
खुले में शौच मुक्त कार्यक्रम में होंगे शामिल मुख्यमंत्री
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








