होशंगाबाद। प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करवाने की मांग को लेकर प्रदेश व्यापी कालेज बंद का आव्हान था। इसी क्रम में एन.एस.यू.आई होशंगाबाद के कार्यकर्ता सुबह नर्मदा महाविद्यालय बंद करवाने के लिए एकत्र हुए। कार्यकताओं का कहना था कि वे शांति पूर्ण ढंग से अपनी मांग को विद्यार्थियों के सामने रख रहे थे और विद्यार्थियों का समर्थन भी मिल रहा था। इसे देख प्रशासन ने सत्ता के दबाब में आकर विद्यार्थियों को डराना शुरू कर दिया। जब इसका विरोध हमारे द्वारा किया गया तो अधिकारियों द्वारा अभद्रता की गई और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। और पुलिस लाइन में जेल बना कर वहाँ ले गए जहाँ पर 14 कार्यकर्ताओं को 2 घंटे के बाद मुचलके पर छोड़ा गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं पर बल का प्रयोग किया गया जिसमें अंकित दुबे को पैर में फेक्चर आया है उनका उपचार शासकीय अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन
पुलिस प्रशासन के विरोध में आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से उचित कार्यवाही की मांग की गई।
इस मौके पर बलवीर चौहान, राकेश रघुवंशी, सत्यम तिवारी, साहिल सेठ, अभिषेक सोनी, रितेश आहूजा, पीयूष जैन, संजय नहारिया, आयुष पांडेय, रितेश पटेल, कार्तिक शर्मा, गुलाम मुस्तुफा रब्बानी, अमन दुबे, मुकुल वर्मा, मानस वर्मा आदि सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।








