क्या हुआ पर्यटकों का ?
होशंगाबाद। जिले के बोरी अभ्यारण में टाइगर सफारी में पर्यटकों का जत्था उस वक्त पूरी तरह रोमांचित हो गया, जब बाघों का पूरा परिवार 5 पर्यटकों से भरी गाड़ी के सामने रास्ते पर टहलता नजर आया। पर्यटक डर और रोमांच के कारण स्तब्ध रह गए। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बोरी अभ्यारण में पर्यटकों के सामने शायद ये पहला वाक्या है जब इतनी बड़ी संख्या में बाघ एक साथ इतने नजदीक से देखने को मिले हो। सतपुड़ा के जंगल में काफी देर तक ये बाघ गाड़ी के सामने खड़े रहे, जिसे पर्यटक गाड़ी के अंदर से डरे सहमे एकटक निहारते रहे। हालांकि, कुछ देर पश्चात बिना नुकसान किये यह परिवार सफारी में उन्मुक्त विचरण करने के लिए वहां से चले गए।
जब गाड़ी के सामने आ गए 5 बाघ
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








