इटारसी। पुलिस ने भोपाल के एक धोखाधड़ी के फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। उस पर दस हजार रुपए का ईनाम भी था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना एमपी नगर के अपराध 255/17 की धारा 420,467,468,471 एवं अपराध 891/17 धारा 420,467,468,471 के दोनों प्रकरणों में फरार आरोपी सीताराम पिता मनमोहन शर्मा निवासी सूरजगंज की गिरफ्तारी पर एसपी भोपाल दक्षित ने पांच-पांच हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की थी। होशंगाबाद न्यायालय से भी स्थायी वारंट तामीली के लिए मिला था। उपनिरीक्षक मदन पवार और आरक्षक हेमंत तिवारी ने उसे गिरफ्तार किया।
फरार ईनामी वारंटी गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








