---Advertisement---

बारात में हर्ष फायर, गोली लगने से दो घायल

By
On:
Follow Us

इटारसी। सुहाग मैरिज हाल में आयोजित एक विवाह समारोह में बारात के पूर्व हर्ष फायर के दौरान दो लोगों को गोली लगी। गोली लड़के पक्ष के एक सदस्य की ओर से चलायी गई थी। घटना के पूर्व समीप ही रहने वाले एक शक्स ने संबंधित को फायर करने से रोकने का प्रयास किया था। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय लाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को होशंगाबाद रैफर कर दिया है। गोली चलाने वाला और जिनको गोली लगी है, सभी आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

it1922018
वाकया, रात करीब सवा नौ बजे का है. सुहाग मैरिज हाल में बरेली जिला रायसेन से बारात आयी थी. वधु पक्ष के लोग देवास से यहां आए थे। यहां कृष्ण कुमार तिवारी की शादी थी। बारात लगने के पूर्व ही अति उत्साह में एक युवक ने हर्ष फायर कर दिया। गोली वहां पास ही खड़े दुर्गेश पिता चंपालाल केवट 30 वर्ष की दाहिनी बांह पर लगी जिससे उसका हाथ लटक गया। दुर्गेश मिश्रा परिवार का नौकर बताया जा रहा है। डाक्टर विवेक चरण दुबे ने दोनों को प्राथमिक उपचार देकर होशंगाबाद रैफर किया। डॉ. दुबे के अनुसार दुर्गेश की हालत गंभीर है, क्योंकि उसका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया है। घटना के दौरान ही वहीं खड़े विनोद पिता बाबूलाल मिश्रा 62 वर्ष की पीठ में करीब 27 छर्रे लगे हैं।
दोनों घायलों को शैलेष पिता आरबी पाठक ओर सुभाष पाठक निवासी बरेली लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद होशंगाबाद भेज दिया है।

इनका कहना है…!
सुहाग मैरिज हाल के पास बारात में हर्ष फायर के दौरान गोली चलने की घटना हुई है. घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाकर होशंगाबाद भेजा है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। अभी जांच की जा रही है कि किस वैपन से गोली चली है और किसके द्वारा चलायी गई है।
आरएस चौहान, टीआई

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.