---Advertisement---

खबर अपडेट : गोलीकांड की जानकारी लेने एसपी पहुंचे

By
On:
Follow Us

इटारसी। सब्जी मंडी स्थित शनि मंदिर के गर्भगृह के द्वार पर आज रात हुए गोलीकांड की जानकारी लेने पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना देर रात अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया और गोलीकांड के पीडि़तों के हाल जानने दयाल हास्पिटल भी पहुंचे। इधर पुलिस ने घटना स्थल शनि मंदिर से पुजारी की बाइक जब्त कर ली है और मंदिर को सील कर दिया है। मूर्ति के पास खून के छींटे पड़े हैं।
गौरतलब है कि रात करीब 9:30 बजे गोली लगने से दो युवक घायल हुए हैं जिसमें एक के पेट में गोली लगकर निकल गई जिससे उसकी आंत बाहर आ गईं। उसका उपचार दयाल अस्पताल में चल रहा है जबकि दूसरे के कान के पास से गोली निकली है। दोनों घायल पत्ती बाजार निवासी हैं।
घायल का उपचार करने वाले डाक्टर सुनील मंत्री ने बताया कि घायल सुमित पिता सन्नी बाथरी के पेट में गोली आरपार हो गई है, तथा आंतें बाहर आ गईं हैं। दूसरा घायल उसका मौसेरा भाई छुट्टू के कान के पास सिर में मामूली जख्म हैं।

it060318 1
टीआई आरएस चौहान ने बताया कि पुलिस के अनुसार आरोपी सब्जी मंडी शनि मंदिर का पुजारी महेश शर्मा तथा उसके दो साथी रज्जन व राम कुमार हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाशी शुरु कर दी है। बताया जाता है कि आरोपी महेश शर्मा महर्षि कालोनी में रहता है और बैंक में सिक्योरिटी गार्ड भी है। गोली उसकी लाइसेंसी बंदूक से ही चली है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.