होशंगाबाद। पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद अरविंद सक्सेना एवं अति पुलिस अधीक्षक राजेश खाखा के निर्देशन में गुमशुदा अपहृत बालक बालिकाओं की तलाश हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में देहात थाना पुलिस द्वारा एक नाबालिग अपहृता को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
विस्तृत जानकारी देते हुए निरीक्षक आशीष सिंह पवार थाना प्रभारी देहात ने बताया कि 9 फरवरी 2018 को ग्राम खेड़ला निवासी एक ग्रामीण ने थाना देहात में उसकी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज करायी। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
कैसे हुई कार्यवाही
टीआई पवार ने बताया कि विवेचना के दौरान विवेचक सउनि सुरेंद्र मालवीय द्वारा पाया गया कि नाबालिग बालिका को ग्राम राई थाना हरसूद जिला खंडवा निवासी मनोज हरियाले बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। देहात पुलिस द्वारा आरोपी मनोज हरियाले तलाश करने के भरसक प्रयास किये गए और आरोपी को चंदन नगर क्षेत्र इंदौर से पकड़ा तथा उसके कब्जे से नाबालिग अपहृता को बरामद कर लिया गया। इस कार्यवाही में थाना देहात से सउनि डेलाराम ठोके, आर 691 बद्री तथा मआर स्वेच्छा मालवीय ने भाग लिया। अग्रिम विवेचना करते हुए उनि नीलम द्विवेदी द्वारा नाबालिग अपहृता को दस्तयाब किया। अपहृता के कथन, अपहृता और आरोपी के मेडिकल आदि के आधार पर प्रकरण में धारा 366, 376(2)(N) भादवि एवं पाक्सो अधिनियम की धारा 3/4 इजाफा की गई। आरोपी मनोज हरियाले को न्यायालय पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा देहात पुलिस की संपूर्ण टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।








