युवा मोर्चा मप्र के कार्यों की चर्चा पूरे देश में है

वक्ताओं ने लिया विजयी संकल्प
होशंगाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के युवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय के नेतृत्व में जिले के युवाओं ने विजयी संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्र, राष्ट्रीय मंत्री भारतेन्दु कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रांशु राणे ने स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम की रूपरेखा भी रखी।
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने युवाओं को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में क्रीड़ा शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभावान 40 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया एवं युमो ब्लड हेल्पलाइन प्रभारी गजेन्द्र चौहान का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्र ने कहा कि देश में मध्यप्रदेश के युवाओं की चर्चा लगातार आपके नेतृत्व और अभियानों के कारण बनी हुई है। देश के सभी जनप्रतिनिधियों में भाजपा के जनप्रतिनिधि सर्वाधिक है। हमारा दायित्व है कि इसे हम संभाल कर रखें। जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से देश की दिशा और दशा दोनों में सकारात्मक परिवर्तन आया है। युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के कार्यों की चर्चा पूरे देश मे है। राज्य सरकार की योजनाएं और सरकारों के जनहितैषी कार्यों का लाभ आमजन को प्राप्त हो इसके लिए यह संकल्प अभियान है। सरकार के सेवाभाव की पूर्ति हो इसके लिए यह युवा संकल्प अभियान है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस युवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सिर्फ विजयी संकल्प लेना नहीं है, बल्कि एक प्रयास है कि प्रदेश की धरती पर भाजपा सरकार का विकास रथ सतत चलता रहे। प्रदेश की धरती पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार कीर्तिमान रच रहे हैं, हर दिन हर क्षण संकल्प लेते हैं कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की धरती पर सिर्फ कमल खिलेगा। श्री पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं कि हमारी सरकार आने दो हम 10 दिन में परिवर्तन कर देंगे मैं उन सभी से कहना चाहूंगा, कि आपने 5 वर्ष नहीं, 10 वर्ष नहीं बल्कि पूरे 55 वर्ष तक देश में सरकार बनाकर देश को लूटा है। अब देश का नागरिक जागरूक है, देश का युवा अब सच और झूठ को समझ चुका है, इसीलिये इस देश और प्रदेश का युवा भाजपा के साथ है।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, सिवनी मालवा विधायक सरताज सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, आयोजन समिति के अध्यक्ष संदेश पुरोहित, सुनील राठौर, दीपक उईके, रंजीत चौहान, मधुकर हर्णे, राजो मालवीय, नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, राजीव जायसवाल, माया नारोलिया, राजेन्द्र जैन, माधवदास अग्रवाल, रिंकू जैन, विश्वनाथ सिंघल, पीयूष शर्मा, ललिता पुर्विया, मनोहर बडानी, शंभू भाटी, पं. दिनेश तिवारी, जोगिन्दर सिंह, प्रसन्ना हर्णे सहित स्थानीय भाजपा एवं युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!