माइनस 5 डिग्री अभियान : जिला चिकित्सालय में रोपे पौधे

होशंगाबाद। पर्यावरण को बचाने और बढ़ते तापमान पर नियंत्रण रखने माइनस 5 डिग्री अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान चिकित्सालय के डॉक्टर और स्टाफ नर्स, नर्मदापुरम युवा मंडल, जैव विविधता समिति एवं नगरपालिका के कर्मचारी-अधिकारियों ने पौधरोपण किया। आज के पौधरोपण में अशोक, मधु कामिनी, मोगरा, कदम, रातरानी, पारिजात आदि के पौधे रोपे गए। नपाध्यक्ष के इस अभियान में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लगातार लोग इस अभियान से जुड़ते जा रहे हैं।
नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी ने माइनस 5 डिग्री अभियान में शामिल होकर पर्यावरण बचाने का जो काम किया है वह सराहनीय है। कार्यक्रम में जैव विविधता समिति के आरआर सोनी, घनश्याम पवार, नर्मदापुर युवा मंडल के डाक्टर उमेश सेठा, मनीष परदेशी, सिविल सर्जन डा सुधीर डेहरिया, डॉ रविंद्र गंगराडे, डॉ राजेश माहेश्वरी, डॉ सुनील जैन, मीडिया अधिकारी शशि बाथम, गगन सोनी, विमल चुटीले, चित्रा यादव, विद्या मीना, प्रशांत कनोजिया, जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ के राजेश रैकवार, सिविल सर्जन के लिपिक शंकर कीर, योगेश सोनी, दुर्गेश सोनिया आदि मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!