होशंगाबाद । पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना के मार्गदर्शन एवं एएसपी राकेश खाखा के नेतृत्व मेंं एसडीओपी मोहन सारवान के निर्देशन मेंं देहात थाना प्रभारी आशीष पवार ने कुछ पुलिस टीम के माध्यम से तीन नाबालिग चोरोंं को गिरफ्तार करने मेंं सफलता प्राप्त की है ।
थाना प्रभारी आशीष पवार ने बताया कि गत दिनोंं रसूलिया के सेंट जेवियर स्कूल मेंं चोरोंं ने कम्प्यूटर सामग्री सहित प्रोजेक्टर माउस की बोर्ड आदि से हाथ साफ किया था । इस मामले को गंभीरता से लिया गया और कुछ चुनिंदा आरक्षकोंं को इसकी पतासाजी करने लगाया गया। आखिरकार सफलता हाथ लगी सूचना मिलने पर देहात थाना की पीएसआई सोनम साहू,सोनम डिडोरे के सानिध्य मेंं एक टीम गठित की गई टीम ने संदेह के आधार पर तीन नाबालिग को उठाया और पूछताछ शुरू कर दी । नाबालिग चोर गैंग ने अपना अपराध कबूल कर लिया और आरोपियोंं के पास से होम थियेटर, सीपीयू, , माउस सहित अन्य सामग्री जब्त की गई । वही इन नाबालिग चोरोंं ने इटारसी नाला मोहल्ला निवासी अपने एक साथी का नाम ओर बताया जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो रसूलिया क्षेत्र से चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ साथ दो अन्य मोटरसाइकिल और बरामद की गई । इस दौरान लगभग 3,5 लाख की सामग्री इन नाबालिग चोरोंं से बरामद की गई है । ये चारोंं चोर नाबालिग बताये जा रहे हैं । पुलिस कप्तान अरविंद सक्सेना ने आरक्षक भारत धाडसे सहित पर्दाफाश करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।
साढे़ तीन लाख का माल बरामद
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








