होशंगाबाद। कलेक्टर प्रियंका दास के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव के मद्देनजऱ चलाए जा रहे अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत आज होशंगाबाद शहर में गश्त के दौरान ईदगाह क्षेत्र में कचरे के ढेर के पास लावारिस अवस्था में मिली 1 पेटी 50 पाव गोवा अंग्रेजी शराब जप्त कर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। मछली बाजार में आरतीबाई पति अमृत कुचबंदिया से 2 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 4500 है। इसके साथ कोरी घाट, बंगाली कॉलोनी सिकलीकर मोहल्ला, मालाखेड़ी आदि क्षेत्रों में सघन रूप से गस्त, दबिश एवं तलाशी की कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त होशंगाबाद वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक रामदत्त शर्मा, रघुवीर प्रसाद निमोदा, विजय सिंह राजपूत एवं आबकारी आरक्षक नर्मदा प्रसाद मेहरा का योगदान था।
अंग्रेजी शराब जब्त की
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








