पिपरिया। पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना के मार्गदर्शन, एएसपी राकेश खाखा के नेतृत्व एवं एसडीओपी रणविजय सिंह के निर्देशन मेंं बनखेड़ी थाना प्रभारी व उनकी टीम ने आज खापा घाट से अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रेक्टर ट्राली को जब्त किया । थाना प्रभारी श्री गुलबाके ने बताया कि ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 05 Ah 6493 को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया है । ट्रेक्टर को थाने में खड़ा कर खनिज विभाग को सूचना दी गई है । वाहन चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है ।
अवैध रेत परिवहन : ट्रेक्टर ट्राली पकड़ी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








