महिला से दुष्कर्म का आरोपी देवर गिरफ्तार

इटारसी। पुलिस ने मंगलवार की रात एक महिला से दुष्कर्म का आरोपी महिला के देवर को घटना के चौथे दिन गिरफ्तार कर लिया है। टीआई राघवेन्द्र सिंह चौहान के अनुसार आरोपी का डीएनए कराके न्यायालय में चालान भी पेश कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि सिटी थाने में एक महिला ने अपने ही देवर पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज कराया था। महिला का कहना है कि मंगलवार की रात साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच आरोपी राजेश अहिरवार ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध किया था।
पुलिस को महिला ने बताया कि राजेश पिता मोहन सिंह अहिरवार, निवासी शाहगंज सीहोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरु कर दी थी। आरोपी को शाहगंज के पास बकतरा के पास ग्राम खैरी से गिरफ्तार करके लाया गया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!