होशंगाबाद। इंस्पायर अवार्ड 2019-20 के तहत जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन उत्कृष्ठ विद्यालय में किया गया। प्रदेश के विद्यार्थियों में विज्ञान शिक्षा के प्रति रुचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंस्पायर अवार्ड का आयोजन प्रदेश में किया जा रहा है। 6 एवं 7 जनवरी को होशंगाबाद, हरदा एवं बैतूल के जिले के विद्यार्थियों ने होशंगाबाद में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ। इस अवसर पर आईईएफ से आयी वैज्ञानिक डॉ.नुपुर सोनी ने सभी प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए फिल्म के माध्यम से प्रेरित किया।
प्रदर्शनी में होशंगाबाद जिले के 74 में से 66, हरदा के 16 में से 10, बैतूल के 8 में से 8, सीहोर के 32 में से 28 इस तरह कुल 112 प्रतिभागियों ने सहभागिता की इनमे से 12 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया। इसमें होशंगाबाद के 6 नवश्री ठाकुर, अर्जुन यादव, अमन कीर, वैभव पटेल, खुशी तोमर, साक्षी यादव, हरदा की लक्ष्मी पांडेय एवं बैतूल की शीतल मालेवार का एवं सीहोर से 4 बच्चों अरबाज, मुस्कान यादव, अर्पिता, साक्षी सिंह का चयन राज्य स्तर पर हुआ।
समापन कार्यक्रम में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सहायक संचालक एलएल वर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन राजेश जायसवाल एवं आभार प्रदर्शन जिला विज्ञान अधिकारी संजीव दुबे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समिति के समस्त प्राचार्य और संयोजक श्रीमती साधना बिलथरिया, जिला नोडल अधिकारी सुरेश मिश्रा एवं एपीसी विनोद तिवारी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय प्रदर्शनी में राज्य स्तर के लिए 12 का चयन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








