इटारसी। लॉकडाउन के दौरान 8 एवं 9 मई की दरमियानी रात आजाद चौक स्थित बैग की दुकान में हुई चोरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दुकान से आरोपियों ने लगभग 30000 का माल उड़ाया था।
पुलिस ने दुकान संचालक दिशु पिता राजेंद्र जैन, 28 साल, निवासी साईनाथ कुंज गली, सूरज गंज की रिपोर्ट पर प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया था। लॉक डाउन की अवधि में यह घटना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं थी। एसपी संतोष गौर, एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय और एसडीओपी महेंद्र मालवीय के मार्गदर्शन में थाना इटारसी की टीम ने बैग की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में उप निरीक्षक पंकज वाडेकर, आरक्षक भूपेश मिश्रा, हरीश डिगरसे, जयप्रकाश पाठक, भिक्कू यादव और प्रमोद साहू ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए धरमू पिता प्रभु धुव, उम्र 23 साल, गोलू उर्फ गुल्लू धुर्वे पिता राजेंद्र धुर्वे उम्र 26 साल, दोनों निवासी मछली बाजार, ओझा मोहल्ला को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी धरमू पिता प्रभु धुर्वे ने घटना दिनांक को अपने साथी गोलू के साथ मिलकर दुकान के ताले तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपियों से पुलिस ने दुकान से चोरी किए गए 26 छोटे एवं बड़े ट्रॉली बैग और कीमती बैग बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
ताले तोड़कर बैग उड़ाने वाले गिरफ्तार


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







