इटारसी। आबकारी विभाग ने शुक्रवार को नई गरीबी लाइन और न्यास कालोनी स्थित झुग्गी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब ८० हजार रुपए कीमत का महुआ लाहन एवं कच्ची शराब जब्त की है। महुआ लाहन शराब बनाने के प्रयोजन से जमीन के अंदर दबाकर रखा हुआ था।
जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर इन दोनों स्थानों पर सुबह ८ बजे से कार्रवाई शुरु की गई जो दो घंटे अनवरत चली। इस दौरान १२ सौ किलोग्राम महुआ लाहन एवं ३० लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त कर तीन प्रकरण बनाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी उप निरीक्षक राजेश साहू बताया कि आज की गई कार्यवाही में कुल ३ प्रकरण कायम किए गये, जिसमें १२०० केजी महुआ लहान एवं ३० लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक राजेश साहू, मुख्य आरक्षक केके चौरे, आरक्षक मदन सिंह रघुवंशी सहित अन्य आबकारी बल शामिल रहा।
अस्सी हजार का महुआ लाहन और शराब जब्त


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







