इटारसी। श्रमिक एक्सप्रेस लेकर इटारसी से झांसी के लिए निकले, इटारसी निवासी एक ट्रेन गार्ड की सतर्कता और सजगता से एक महिला के घर लाड़ली लक्ष्मी का आगमन हुआ। दरअसल, इटारसी निवासी गार्ड संजय सोनी इटारसी से रात करीब 11:30 बजे झांसी के लिए निकले थे।
सुबह करीब 4:30 बजे जब ट्रेन बीना पहुंची तो एक यात्री ने उनकेा बताया कि ट्रेन में एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हो रही है। संजय सोनी ने तत्काल स्टेशन पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी और ट्रेन की बोगी में महिला का प्रसव कराया गया। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। महिला और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।
ट्रेन में गार्ड की सजगता से बच्ची का जन्म


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







