---Advertisement---

जादू-टोने के नाम पर ग्रामीण को मिल रही प्रताड़ना

By
On:
Follow Us

इटारसी। जादू-टोने के संदेह पर ग्राम पथरोटा के नयाखेड़ा में एक ग्रामीण को गांव के कुछ लोग बाहर करने पर आमादा है। पीडित ने इसकी शिकायत पथरोटा पुलिस के अलावा इटारसी और होशंगाबाद तक कर दी है। अविश्वसनीयता का आलम यह है कि ग्रामीणों के कहने पर इसने मंदिर में जाकर शपथ भी ले ली, लेकिन ग्रामीणों को संतुष्ट नहीं कर सका है। कुछ लोग रात को शराब के नशे में इसके घर जाकर गांव छोड़ने के लिए धमका रहे हैं।
आपबीती बताते हुए पथरोटा के वार्ड 16 नयाखेड़ा के अशोक पिता लखनलाल आसरे ने बताया कि वह बहुत परेशान है। गांव के लोग उसे गांव से बाहर करने में आमादा हैं। वह इसकी शिकायत पथरोटा, इटारसी और होशंगाबाद में कर चुका है। रात को शराब के नशे में लट्ठ लेकर कुछ लोग आते हैं और गालियां देते हुए गांव छोड़ने के लिए धमकाते हैं। उनको संदेह है कि अशोक जादू-टोना करता है जिससे उनके बच्चे बीमार और अपंग बन रहे हैं। कुछ दिन पूर्व सभी ने इसे पैदल नंगे पैर तपती धूप में गांव के हनुमान मंदिर ले गये और कसम खिलायी कि वह जादू-टोना नहीं करता है, ऐसी कसम खा। अशोक ने ऐसा भी किया। लेकिन, ग्रामीण उस पर फिर भी विश्वास नहीं कर रहे हैं।

एक विवाद से फैली भ्रांति
अशोक आसरे ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वर्ष 2015 में उसने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाया है। तब छज्जा डालने पर से हरिदास आसरे की पत्नी सुमनबाई से उसका विवाद हुआ था। उसके बाद से सुमनबाई और उसकी छोटी बच्ची ने गांव में यह अफवाह फैलायी कि वह जादू टोना करता है। गांव के कुछ लोग उनकी बात में आकर संदेह करने लगे और परेशान करने लगे। 3 मई को रात करीब 8 बजे अंकित यादव, सोनू यादव, सतीश यादव, गोलू आसरे, विक्की, गुल्लू, दीपक, रवि और छगन ने उसके और परिवार के साथ मारपीट भी की थी। 4 मई को सोनू यादव ने गांव के सभी लोगों के समक्ष मुझे भी बुलाया। मैंने सबसे पूछा कि इस अंधविश्वास का हल क्या है, तो सभी ने हनुमान मंदिर में कसम खाने को कहा। उसने सरपंच और सभी ग्रामवासियों के समक्ष कसम खायी लेकिन कुछ ने अविश्वास करते हुए कहा कि तुम जादू-टोना करते हो। अशोक ने कहा कि उनकी धमकियों और प्रताडऩा से वह और उसका परिवार भयभीत है, ये लोग जानलेवा हमला कर सकते हैं। अशोक ने सुरक्षा की मांग की है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.