इटारसी। सिटी पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए ग्राम रैसलपुर से 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 23,850 रुपए की जब्ती की है।
पुलिस के अनुसार रात करीब 9:30 बजे सब इंस्पेक्टर नागेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर ग्राम रैसलपुर से गोपाल, दिनेश, आयन, राजेश, आशीष, नितिन, सौरव, रोहित, मनीष को गिरफ्तार किया है। ये सभी इटारसी निवासी हैं। यहां हार-जीत का दाव चल रहा था। पुलिस ने जुएं की इस फड़ से 23,850 रुपए जब्त किये हैं।
रैसलपुर से 9 जुआरी गिरफ्तार, 23 हजार से अधिक जब्त


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







