इटारसी। अभी मौसम खुलने के आसार नहीं हैं। अरब सागर से उठा तूफान निसर्ग इस समय खंडवा के पास केन्द्रित है और यह 6 जून तक मप्र को पार करेगा, इसके बाद ही मौसम खुलने की उम्मीद लगायी जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार निसर्ग महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के खंडवा में आकर केन्द्रित हो गया है। वर्तमान में जारी बारिश उसी का नतीजा है और 6 जून तक निसर्ग मप्र को पार कर लेगा और इसके बाद 7 या 8 जून तक ही मौसम खुलने के आसार हैं। पिछले चौबीस घंटे में निसर्ग के असर से होशंगाबाद जिले में 40.2 मिमी बारिश हो चुकी है। अभी तेज बारिश और बिजली गिरने, आंधी आदि की संभावना बनी हुई है। आसमान में बादल, पानी के बाद पारा फिसलकर 22.8 डिग्री के न्यूनतम स्तर पर जा पहुंचा है और अधिकतम 24 डिग्री है।
तीन दिन ऐसा ही रह सकता है मौसम


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







