केसला, (रीतेश राठौर)। सुखतवा और भौंरा के बीच गर्दा रेटी रेलवे ब्रिज के पास नशे के हालत में बाइक सवार दो ग्रामीण घायल अवस्था में मिले। हालांकि मौके पर बाइक नहीं मिली। दोनों के हाथ में गंभीर चोट है। घटना का कारण अज्ञात है, माना जा रहा है कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शाम को ये लोग दुर्घटना का शिकार हुए होंगे। इनकी पहचान उमेश पिता शत्रुलाल धुर्वे 35 वर्ष, निवासी बेरीढाना घोड़ाडोंगरी और परसराम पिता विशन धुर्वे 24 वर्ष निवासी सालीढाना घोड़ाडोंगरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों सुखतवा नीमखेड़ा से अपने गांव जा रहे थे। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस 108 के पायलट यतेन्द्र ठाकुर, ईएमटी मनीष पेठे ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखतवा में उपचार के लिए लाये जहां से उनको सरकारी अस्पताल इटारसी के लिए रैफर किया गया।
रेलवे ब्रिज के पास घायल मिले दो ग्रामीण


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







