इटारसी। डब्ल्यूएजी 12-बी 12000 हार्सपावर बिहार की मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोको फैक्ट्री ने देश का पहला स्वदेशी 12000 हॉर्सपावर का रेल इंजन तैयार किया है। इस इंजन को डब्ल्यूएएच12 नाम दिया है और इसका नंबर 60027 है। इसके साथ ही भारत दुनिया का छठवां ऐसा देश बन गया है जिसने इतनी हॉर्सपावर का रेल इंजन खुद तैयार किया है।
आज प्रदेश के सबसे बड़े रेलवे जंक्शन पर डब्ल्यूएजी12बी 12000 हार्स पावर का नया लोकोमोटिव पहुंचा। यह लोको इंजन जबलपुर से इटारसी पहुंचने के बाद यहां पर दो दिन इसका प्रशिक्षण रेलवे के ड्राइवर को दिया जाएगा।
नया लोकोमोटिव की सबसे खास बात यह हैं कि 35 मीटर लंबाई के साथ इसका वजन 180 टन है। यह पटरी पर 100 से 120 किमी रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है। इटारसी रेलवे जंक्शन पर इसका प्रशिक्षण दो दिन चलेगा। नया लोकोमोटिव पूरी तरह एयरकंडीशनर हैं और यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक एसी से चलेगा।
12 हजार हार्स पावर का नया लोकोमोटिव पहुंचा इटारसी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







