---Advertisement---

कोविड 19- लापरवाही पर सीएमएचओ (CMHO) को शोकॉज नोटिस (Show Cause notice)

By
Last updated:
Follow Us

होशंगाबाद। जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम (CEO Manoj Sariyam) ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी (CMHO Dr. Sudhir Jesani) को कोविड -19 (Covid-19) अंतर्गत शासन के निर्देशों का पालन नहीं करने एवं कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर जवाब प्राप्त न होने की दशा की एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
जारी कारण बताओ सूचना पत्र में उल्लेख किया है कि
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर (Covid Health Center) में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं की है, प्रमुख सचिव के निरीक्षण के दौरान आक्सीजन वेटिलेटर (Oxygen ventilator) की व्यवस्था, 18 बेड उपलब्ध होने के पश्चात भी एक भी मरीज भर्ती नहीं कराने साथ ही कई अनियमितता पर अप्रसन्नता व्यक्त की थी।
कोविड केयर सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन अनुसार डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, मेडिसिन, आवश्यक व्यवस्थाओं में कमियां परिलक्षित हो रही है तथा सेंटर में प्रोटोकाल अनुसार व्यवस्थाओं की मानीटरिंग के दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा है।
फर्स्ट कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग (First contact tracing) का कार्य निर्धारित प्रोटोकाल अनुसार न किये जाने में लापरवाही बरती जा रही है, बार-बार निर्देशों के बावजूद भी फस्ट्र कांटेक्ट ट्रसिंग की मानीटरिंग नहीं की जा रही है जिससे प्रोटोकाल के उल्लंघन की आशंका निर्मित होती है।
फीवर क्लीनिक सेंटर (Fever Clinic Center) की सघन मानीटरिंग नहीं किये जाने के कारण फीवर क्लीनिक में एसएआरआई एवं आईएलआई के मरीजों का रजिस्ट्रेशन में अतिन्यून है।
कोविड केयर सेंटर में संक्रमित व्यक्तियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन किये बिना 12 मरीजों को जिले के बाहर निजी चिकित्सालयों के लिए रेफर कर दिया जबकि होशंगाबाद में ही सीसीसी/डीसीएचसी में पर्याप्त बेड उपलब्ध थे।
क्वारेटाइन सेंटर (Quarantine Center) में आयुष दवा वितरण सहित आवश्यक व्यवस्थाओं की सघन मानीटरिंग नही की जा रही है जिसके कारण समय-सयम पर अव्यस्थाओ की शिकायत प्राप्त हो रही है।
दिशा की समीक्षा बैठक में भी स्वास्थ्य उपकरणो एवं सामग्री के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी।
उक्त शिकायतों एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ श्री सरियाम द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.