---Advertisement---

डीसीबी बैंक (DCB BANK) कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव

By
Last updated:
Follow Us

बनखेड़ी। कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा निरंतर बढ़ते जा रहा है। बनखेड़ी में मंगलवार को एक बैंक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जो कि जबलपुर (Jabalpur) का निवासी है। यह कर्मचारी बनखेड़ी डीसीबी बैंक (DCB Bank, Bankhedi) में कार्यरत है, वह बैंक के पास ही एक मकान में किराए पर रहता था। उसकी जांच जबलपुर में ही हुई है जिसे पॉजिटिव (Corona Positive) बताई गई है। यह बैंक कर्मचारी 30 तारीख तक बैंक ड्यूटी पर रहा है 31 तारीख को वह अपने घर जबलपुर चला गया इसके बाद मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव कर्मचारी के साथ उसके ही साथ काम करने वाले कर्मचारी का सैंपल भी जांच के लिए बनखेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लिया गया था जिसे भोपाल (Bhopal) भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। नायब तहसीलदार वंदना सिंह (Vandana Singh Nayab Tahsildar) द्वारा बताया गया कि बैंक कर्मचारी जिस मकान में किराए पर रहता था उस मकान के सभी सदस्यों को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.