हरदा। अभद्रता(Indecency) करने पर कमिश्नर नर्मदापुरम् रजनीश श्रीवास्तव(Commissioner Rajneesh Srivastava) ने तहसीलदार को नोटिस जारी किया है। नोटिस सिराली जिला हरदा रामस्वरूप जायसवाल(Ramswaroop Jaiswal) को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। तहसीलदार सिराली को स्थानीय व्यापारियों, आमजन द्वारा ज्ञापन देने के लिए तहसील कार्यालय आए थे। इसी बीच तहसीलदार ने ज्ञापन देने आए लोगो के साथ अभद्रता की गई। मुंह पर गमछा लपेटकर आने पर अमान्य किया गया और उनके साथ अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। कमिश्नर ने इसे गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार सिराली को कहा है कि वे दो दिवस में अपना उत्तर दे समयावधि में उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी।
अभद्रता करने पर कमिश्नर ने तहसीलदार को जारी किया नोटिस
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








