इटारसी। अखिल भारत हिंदु महासभा ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश कार्यालय डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉम्प्लेक्स में अखंड भारत दिवस मनाया। कार्याक्रम में सन् 1947 से पहले के अखंड भारत को याद किया एवं कामना की गई कि हम पुनः देश को अखंड बनाने का प्रयास करें इसके लिए युवाओं को प्रेरित किया गया। हिंदू महासभा हमेशा इस देश की अखंडता बनाए रखने के लिए प्रयास करता रहता है, और आगे भी करता रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री कन्हैया लाल रैकवार ने एवं जिला महामंत्री भारत सिंह ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त किए। संभागीय अध्यक्ष बाल बिहारी मालवीय, नगर अध्यक्ष राजा प्रजापति, नगर महामंत्री शशि कला रैकवार, नगर उपाध्यक्ष ऊमेश चैधरी, जितेश साहू, आशीष प्रजापति, रवि प्रजापति, बालमुकुंद शास्त्री, योगेंद्र रैकवार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने अखंड भारत दिवस मनाया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









