देशभक्ति गीतों से दी अमर शहीदों(Amar shahido)को श्रद्धांजली
बनखेड़ी। सामाजिक संस्था सर्वोदय द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें नगर के युवकों ने भाग लिया। देश के ऊपर मर मिटने वाले अमर सपूतों को राष्ट्रीय गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं व्यवसाई हरि बल्लभ मालपानी, समाजसेवी शैलेश जैन एवं सर्वोदय संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मालपानी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बड़े रूप में किए जाने चाहिए कोरोना की महामारी के कारण कार्यक्रम ऑनलाइन किया जा रहा है। लेकिन आने वाले समय में हम सभी मिलकर इस कार्यक्रम को ऊंचाइयों प्रदान करेंगे। वहीं समाजसेवी शैलेश जैन ने कहा कि मैं सर्वोदय संस्था का हृदय से आभारी हूं की वह हमेशा रचनात्मक कार्य किया करती है। यह कार्यक्रम पहला कार्यक्रम नहीं है इसके पूर्व भी संस्था ने अनेकों क्षेत्र स्वास्थ्य शिक्षा व जल संवर्धन पर बड़े स्तर पर कार्य किया है। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा की वैश्विक महामारी के कारण कार्यक्रम को ऑनलाइन करना पड़ रहा है। भविष्य में आने वाले समय में बड़े रूप में किया जाएगा। प्रमुख रूप से संस्था का उद्देश्य क्षेत्रीय प्रतिभाओं को एक मंच पर लाना और उन्हें अपनी प्रस्तुति हेतु मंच उपलब्ध कराना है । ताकि प्रतिमाएं निखर कर सामने आ सके । कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर के युवा मयंक व्यास द्वारा ऐ मेरे वतन के लोगों गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह गायक हुए शामिल
इसके बाद गायकों में गोविंद विश्वकर्मा, उमेश साहू ,रवि मालवीय , चंदन राजपूत, लोकेश साहू ,जितेंद्र शर्मा ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। नन्ही बिटिया अग्रिमा शर्मा ने ऐ मेरे वतन के लोगों गीत की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आनंद सैकड़ों नागरिकों ने घर बैठे फेसबुक लाइव पर देखा और संस्था के इस प्रयास को सराहा। इस दौरान गायक कलाकारों के साथ ही पत्रकार योगेश शर्मा अर्जुन राय दीपक नामदेव अल्बर्ट मसीह उपस्थित थे।









