इटारसी (Itarsi) के 26 कंटेन्मेंट जोन
इटारसी। होशंगाबाद जिले में आज 10 कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मरीज मिले हैं और तीन नये कंटेन्मेंट जोन (containment zone) बढ़ाये गये हैं। इस तरह से अब जिले में कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 411 हो गयी है, इनमें एक्टिव केस 116 (corona active case)हैं। जिला चिकित्सा विभाग से प्राप्त हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल 7610 सेंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं और 6574 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। कुल नेगेटिव प्रकरणों की संख्या 5934 है, जबकि 1036 रिपोर्ट आना शेष है। भेजे गये सेंपल में 275 रिजेक्ट हो चुके हैं। आज 333 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। जो पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनमें से 281 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर वापस आ चुके हैं, जबकि 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल अब तक 137 कंटेन्मेंट जोन बनाये गये थे, जिनमें से 33 को खत्म कर दिया है और वर्तमान में 104 जोन एक्टिव हैं। होशंगाबाद जिले में विभिन्न कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) में 96 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि जिले से बाहर 20 मरीज उपचार ले रहे हैं।
इटारसी के 26 कंटेन्मेंट जोन
बाइबिल कालेज के बगल में मालवीयगंज, फेज-1 ग्रांड एवेन्यु कालोनी सोनासांवरी नाका, फेज-1 शिवाजी नगर, कृष्णा विहार कालोनी इटारसी, संजय गांधी मार्ग, नाला मोहल्ला इटारसी, मस्जिद के बगल वाली गली, पीपल मोहल्ला इटारसी, सुखजिंदर बिन्द्रा के घर के पास पंजाबी मोहल्ला, कुर्मी मोहल्ला, रॉयल एस्टेट कालोनी, नूरानी मस्जिद के पास नाला मोहल्ला, स्वप्नेश्वर मंदिर तिराहा सरस्वती स्कूल के सामने मालवीयगंज इटारसी, देवल मंदिर के पास वाली गली पुरानी इटारसी, डॉ.पाराशर के निवास के पास हाउसिंग बोर्ड कालोनी, महावीर स्कूल के पास पत्रकार कालोनी, बांस डिपो के सामने सूरजगंज, चामुंडा चौराह के पास सिंडीकेट बैंक वाली गली गांधीनगर, परदेशी किराना के सामने वाली गली वेंकटेशनगर, हनुमान मंदिर के पास गांधीनगर, आर वन सिटी मॉल नयायार्ड इटारसी, वार्ड 5 पांडुखेड़ी, गली नंबर 2 सिंधी कालोनी, विनोद भावसार के घर के बगल में नेहरुगंज, पानी की टंकी के पास न्यास कालोनी, जनता बेकरी के बगल में गांधीनगर, पुरानी अजय किराना के पीछे, पीर बाबा के पास पुरानी इटारसी, अमन मोबाइल के बाजू में पुरानी इटारसी, साईंबाबा मंदिर के पास न्यास कालोनी और वार्ड क्रमांक एक ग्राम तारारोड़ा।
कोरोना अपडेट : जिले में आज आए 10 पॉजिटिव, 3 कंटेन्मेंट जोन और बढ़े

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








