इटारसी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी(Former Prime Minister Rajiv Gandhi) की जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करेगी। युवा कांग्रेस(Youth congress) के आव्हन पर न्यास कॉलोनी इटारसी में वृक्षारोपण किया जाएगा। स्वर्गीय राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरु होगा। इस दौरान युवा कांग्रेस ने कांग्रेस जनों को कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बता दें कि 20 अगस्त 12 बजे भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती मनाई जाएगी।
राजीव गांधी की 76वीं जयंती, युवा कांग्रेस करेगी पौधरोपण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









