---Advertisement---

मछली बाजार fish market में सफाई, नाला मोहल्ला में नाली मिला महुआ

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले Chief Municipal Officer Hemeshwari Patale ने कार्यभार संभालने के बाद मूलभूत जरूरतों पर काम करने की ओर अपने कर्मचारियों को निर्देशित किया है। नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है। आज नगर पालिका के सफाई अमले ने मछली बाजार fish market क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया। गुरुवार हाट के अलावा हर दिन लगने वाली दुकानों का कचरा शाम को दुकानदार वहीं छोड़ जाते हैं, जहां वे दुकान लगाते हैं। सफाई अमले ने ऐसे कचरे को साफ करके कीटनाशक का छिड़काव किया है।

आमजन करे सहयोग

Safai 1
सफाई विभाग Cleaning department की एक परेशानी यह है कि आमजन भी कचरा यहां-वहां फैंकने की आदत नहीं छोड़ रहे हैं। नाला मोहल्ला भगत सिंह नगर में साईं किराना के सामने कच्ची शराब बनाने वाले कुछ लोग नालियों में बचा हुआ महुआ और कोयला डाल रहे हैं। इसके अलावा खाली पड़े प्लाटों पर भी महुआ और कोयला मिल रहा है। ये चीजें सफाई व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करती हैं। ऐसे लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपना नागरिक धर्म निभाते हुए यहां-वहां कचरा डालना बंद करें और शहर को साफ रखने में सहयोग प्रदान करें।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.