---Advertisement---

जिसके लिए रखा करवा चौथ व्रत, उसी ने बुरी तरह मारा

By
On:
Follow Us

इटारसी। करवा चौथ (Karwa Chouth) पर पत्नी जिस पति की लंबी उम्र के लिए सारा दिन भूखी रही, उस पति ने रात में व्रत समापन के दौरान शराब पीकर पत्नी से मारपीट की। भूखी-प्यासी पत्नी ने पति के इस बर्ताव से आहत होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया। लेकिन, समय पर पुलिस ने पहुंचकर उसकी जान बचायी और पति को हिरासत में ले लिया।
वाकया, एमजीएम कालेज चौराह (MGM College Chouraha Itarsi) से सूरजगंज चौराह (SurajGAnj Chouraha) के बीच स्थित बस्ती का है। यहां एक एक महिला ने सारा दिन अपने पति किशोर पिता रमेश चौधरी 35 वर्ष की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और शाम को शराब पीकर आये किशोर ने उसके साथ मारपीट की। गुस्से में उसकी पत्नी ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे में लटककर फांसी लगाने का प्रयास किया। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को बुला लिया। पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने महिला को समझाकर शांत किया और पुलिस ने उसके पति किशोर को हिरासत में ले लिया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.