---Advertisement---

Shubh Diwali 2020: दीपावली की धूम, कोरोना पर भारी रहा पर्व का उत्साह

By
On:
Follow Us

इटारसी। इस वर्ष कोरोना संक्रमण (Corona Infaction) के जोखिम पर दीपावली का उत्साह भारी रहा। पिछले कुछ सालों से दीवाली का जो उत्साह कम हुआ था, उसकी अपेक्षा इस वर्ष उत्साह कोरोना के बावजूद बढ़कर देखा गया। दरअसल, इस वर्ष सोशल मीडिया (Social media) पर अध्योध्या (Ayodhya Diwali) वाली दीवाली का प्रसाद और उसकी खुशी में शहर में भी धूमधाम से दीपावली मनाने की अपील और अन्य ऐसे कारण रहे जिनके कारण दीवाली का उत्साह पिछले कुछ वर्षों की अपेक्षा दोगुना रहा है। दीपावली के पावन मौके पर श्री द्वारिकाधीश मंदिर में विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों जसबीर सिंघ छाबड़ा, श्री द्वारिकाधीश युवा मंडल के विपिन चांडक और अन्य के साथ दीपक जलाए।

कोरोना के भय से निकलना
दरअसल, बीते आठ माह से देश के साथ ही शहर भी कोरोना के संकट से जूझा और एक वक्त तो शहर में जनसंख्या के अनुपात में इतने अधिक मरीज सामने आये कि भय का वातावरण बन गया। घरों में दुबके लोग इस स्थिति से निजात पाना चाह रहे थे। लगातार घरों में कैद या फिर सिमटी जिंदगी जी रहे लोगों को एक ऐसे अवसर की तलाश थी कि वे अपने मन से भय को निकालें और सावधानी के साथ त्योहार का आनंद ले सकें, दीवाली ने यह अवसर प्रदान किया और लोगों ने इसका भरपूर फायदा लिया।

बाजार में दिखी कैद से मुक्ति की तस्वीर
दीपावली के बाजार में जिस तरह से लोगों ने खरीदारी की और बिन्दास अंदाज में खरीदारी मेें उत्साह दिखाया उससे न सिर्फ लोगों में कैद से मुक्ति की तस्वीरें दिखीं बल्कि बाजार में भी आशा की किरण दिखाई दी है। महीनों बाद बाजार में आठ माह पूर्व की संपूर्ण रौनक दिखाई दी थी। सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, इलेक्ट्रानिक सहित अन्य दुकानों पर त्योहार के मुताबिक ही ग्राहकी रही। हालांकि कुछेक स्थानों पर कुछ फीसदी ग्राहकी कम थी, लेकिन वहां भी नीरस माहौल न होकर स्थिति संतोषजनक ही बतायी गयी है।

बाजार व्यवस्था की तारीफ की गई
पिछले कई वर्षों की अपेक्षा बाजार की व्यवस्था को सराहना मिली है। व्यापार महासंघ अध्यक्ष दीपक अग्रवाल (Trade Federation President Deepak Aggarwal) ने कहा कि बाजार व्यवस्था, यातायात व्यवस्थाएं बहुत ही शानदार रहीं, जिससे कि ना दुकानदारों को तकलीफ हुई न हीं उपभोक्ताओं को खरीदी में। पत्रकार अनिल मिहानी ने कहा, दशकों से दीपावली पर अव्यवस्थित रहने वाला शहर का बाजार इस वर्ष शत प्रतिशत व्यवस्थित रहा। लायंस क्लब के अध्यक्ष सर्वजीत सैनी (Lions Club President Sarvajit Saini) ने कहा बाजार की व्यवस्था वास्तव में अभूतपूर्व थी। हॉकी खिलाड़ी कन्हैया गुरयानी (Hockey player Kanhaiya Gurayani) ने भी व्यवस्था को सराहा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.