---Advertisement---

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की दौड़….जनता बतायेगी कितना साफ-सुथरा है अपना शहर

By
On:
Follow Us

शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की दौड़ में शामिल है। शहर को स्वच्छता रैंकिंग में आला दर्जा दिलाने नगर पालिका अपने संसाधनों से प्रयास कर रही है। यदि आमजन भी इसमें शरीक होकर सहयोग करे तो शहर को अच्छी रैंकिंग दिलायी जा सकती है। केवल प्रशासन के प्रयासों से सफलता मिलने में संदेह है।

इटारसी। स्वच्छ सर्वेक्षण (Clean Survey 2021) में अब तक जितने भी शहर अच्छी रैंकिंग (Ranking) पा चुके हैं, उसमें वहां के नागरिकों का खासा योगदान रहा है। न तो शहर के लोगों को कोई अतिरिक्त प्रयास करना है, ना ही प्रशासनिक अधिकारियों की तरह गली-गली घूमना है। केवल शहर के प्रति अपना कर्तव्य का निर्वहन ही कर लें तो काफी होगा। इसके लिए केवल गंदगी से शहर को बचाना है और गंदगी नहीं फैलाकर अपने आसपास सफाई रखना है।
नगर पालिका (Nagarpalika) का स्वच्छता अमला स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में आला रैंकिंग पाने सुबह से शाम तक सड़कों, गलियों, नालियों की सफाई में मुस्तैद है। शहर में बने सार्वजनिक शौचालयों की दशा सुधारने काम चल रहा है। अधिकारी स्वयं सारे कामों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। स्वच्छता विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दस्तावेजी कार्यवाही के साथ ही मैदानी तैयारियों का नियमित जायजा ले रहे हैं। जहां से भी कोई शिकायत प्राप्त हो रही है, तत्काल पहुंचकर समस्या का निदान किया जा रहा है। सार्वजनिक और सामूदायिक शौचालयों में सुधार कार्य प्रारंभ है। शहर में सुलभ इंटरनेशनल संस्था चार, प्रज्ञा सामाजिक संस्था एक और नगर पालिका 7 शौचालयों का संचालन करती है। सभी में कुछ न कुछ सुधार की दरकार है।

शौचालयों में सुधार कार्य
22 it 2
अभी पिछले दिनों स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों को देखने स्वच्छता विभाग की टीम ने शहर के शौचालयों की दशा देखी और उनकी दयनीय हालात पर खासी नाराजी जताते हुए संंबंधित ठेकेदारों को जमकर लताड़ा और नोटिस की कार्यवाही की थी। उपयंत्री सोनिका अग्रवाल,स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी, कमलकांत, जगदीश पटेल की टीम ने सार्वजनिक और सामूदायिक शौचालयों की स्थिति चिंतनीय बताते हुए उनमें सुधार के निर्देश दिये थे। इसी के परिणाम स्वरूप इनमें आज से सुधार कार्य प्रारंभ हो गये हैं। बस स्टैंड स्थित सुलभ काम्पलेक्स में अगले दो दिन में नल और दरवाजों में सुधार के साथ, छत का प्लास्टर, फर्श को दुरुस्त किया जाना और बिजली की फिटिंग भी सही तरीके से होनी है।

इन स्थानों पर होना है सुधार
– पुराना बस स्टैंड बैल बाजार,
– शनि मंदिर के पास सब्जी मंडी,
– पुराना फल बाजार

सीएमओ ने सफाई व्यवस्था देखी
22 it 3 1
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 अंतर्गत निरंतर सफाई कार्य का निरीक्षण करने सीएमओ आज मालवीयगंज पहुंची। इस दौरान वार्डों में घर-घर कचरा कलेक्शन, वाहन में ही कचरा डालने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें रहवासियों को कचरा अलग-अलग डालने की जानकारी दी जा रही है। वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था देखी जा रही है एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं कि सफाई व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं की जाए। जहां गंदगी नजर आई वहां तत्काल सफाई कर्मचारियों को निर्देश देकर अपनी उपस्थिति में कार्य कराने का कहा जा रहा है। आज न्यास कालोनी, सूरजगंज, मालवीयगंज, आसफाबाद में जाकर निरीक्षण किया और गीले सूखे कचरे को अलग देने का सुझाव दिया।

इस बार यह है नया
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहर को प्रेरक दौड़ सम्मान मिलेगा। अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से सम्मान दिया जाएगा। सिटीजन फीडबैक के जरिए फिर से लोगों के पास फिर से शहर में सफाई व्यवस्था की सच्चाई सामने लाने का मौका होगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की स्टार रेटिंग के नए पैरामीटर तय हुए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण के अनुसार नए आयामों के साथ इस स्वच्छता की दौड़ 6 हजार अंकों की होगी। इस बार नए आयाम में स्वच्छता की कैटेगरी निर्धारित की गई। जिसमें प्रेरक दौड़ सम्मान से नवाजा जाएगा। इसमें सबसे बेस्ट (प्लैटिनम) सम्मान होगा। 2021 में भी नागरिक फीडबैक सबसे अहम होगा। मतलब जनता की भागीदारी के 30 फीसद अंक होंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.